[ad_1]

इमरान मसूद फाइल फोटो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के कद्दावार नेता पूर्व विधायक इमरान मसूद जल्द बड़ा निर्णय लेंगे। उन्होंने 10 सितंबर को अपने आवास पर समर्थकों की बड़ी बैठक बुलाई है। वो अपने लोगों से विचार विमर्श कर सियासी सफर का अगला फैसला लेंगे।
बसपा से निकाले जाने के बाद के सभी राजनीतिक दलों की निगाहें इमरान मसूद के फैसले पर टिकी है। इमरान का कहना है कि 2024 के चुनाव को लेकर बड़ा निर्णय लेंगे।
पूर्व विधायक इमरान मसूद द्वारा कांग्रेस से फिर नजदीकी बढ़ाने और राहुल गांधी की तारीफ करने पर बसपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बसपा ने उनके भाई नोमान मसूद को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। वैसे सियासी गलियारों में चर्चा यह भी है कि इमरान फिर से कांग्रेस का हाथ पकड़ना चाहते हैं।
[ad_2]
Source link