[ad_1]

मेरठ पुलिस file photo
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेरठ के दौराला में नाले में नौ सितंबर को मिले सिर और हाथ कटे शव को लेकर बुधवार को दिनभर हंगामा चलता रहा। मुजफ्फरनगर के एक परिवार ने शव की पहचान मंसूरपुर के नोना गांव से 28 अगस्त से लापता मोंटी (24) के रूप में कर डाली।
शव के अंतिम संस्कार कराने को लेकर हंगामा किया और शव लेकर मुजफ्फरनगर चले गए। रात 12.30 बजे के बाद मामले में अचानक नया मोड़ आ गया। दिनभर जिस मोंटी का शव बताया जाता रहा, उस मोंटी को पुलिस ने चंडीगढ़ से देर रात प्रेमिका के साथ बरामद कर लिया। मंसूरपुर पुलिस ने बताया कि मोंटी को युवती के साथ बरामद कर लिया गया है। सीओ खतौली ने बताया कि शव दौराला वापस लाया गया है।
नौ सितंबर को सरदार पटेल कृषि विवि-पबरसा रोड पर नाले में एक शव बरामद हुआ था। शव का सिर और हाथ कटा था। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया था। दौराला पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए फेसबुक पर बनाए ग्रुपों और थानों के 1626 ग्रुप में फोटो भेजे थे। मंसूरपुर पुलिस ने फोटो देखे तो नोना गांव से लापता चल रहे मोंटी पुत्र सुरेश के परिवार वालों को जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: West UP News Live: 15 लाख हाउस टैक्स बकाया, मकान सील, मेडिकल की नर्स के साथ अपहरण के बाद दुष्कर्म
[ad_2]
Source link