सीतापुर: राजा महमूदाबाद का निधन, प्रदेश की कई नामी इमारतों के थे मालिक, 50 हजार करोड़ से ज्यादा की है दौलत

[ad_1]



प्रदेश की नामी गिरामी इमारतों के थे मालिक

राजा महमूदाबाद बटलर पैलेस, महमूदाबाद मेंशन, हलवासिया मॉर्केट, लारी बिल्डिंग, मलका जमानिया- गोलागंज के मालिक थे। वहीं सीतापुर में एसपी आवास, डीएम आवास, सीएमओ आवास भी इनके कब्जे में है।


महमूदाबाद, सहजनी, पैतेपुर, सेमरा, गुलारमऊ, केदारपुर, चंदनपुर, रसूलाबाद, सिकंदराबाद, सरैया राजा में बागवानी व अन्य जमीनें हैं। लखीमपुर खीरी में भी  एसपी बंगला और गढ़ी इब्राहीमपुर, रसूलपुर, जलालपुर व पिपरझला में कई संपत्तियां हैं। बाराबंकी में अल्लापुर, रानीमऊ, बघौली, सुरजनपुर और गौर गजनी समेत कई गांवों में जमीनें हैं।


विदेश में भी संपत्तियां, कुल कीमत 50 हजार करोड़

राजा महमूदाबाद व उनके परिजनों की ईराक, पाकिस्तान और अन्य देशों में भी अकूत संपत्तियां हैं। उत्तराखंड में भी उनकी 396 संपत्तियां आंकी गई हैं। अक्तूबर 2006 में हुए सरकारी आंकलन के अनुसार, उनकी संपत्तियों की कीमत करीब 50 हजार करोड़ रुपये थी।


उनका अंतिम संस्कार कर्बला महमूदाबाद में किया जाएगा। (300 एकड़ में फैली अपनी संपत्ति के एक मत्स्य ताल के पास राजा महमूदाबाद।)


[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *