‘सीमा हमारी बहू नहीं बेटी’: सचिन के पिता बोले- अगर वो गई तो हम सब मर जाएंगे, हमसे हमारी बेटी को अलग न करो

[ad_1]

Sachin s father Netrapal said If Seema goes we all will die she is our daughter

सचिन के पिता नेत्रपाल सिंह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पाकिस्तान के कराची से चार बच्चों संग यूपी के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा आई सीमा और सचिन की प्रेम कहानी को लेकर चारों तरफ चर्चा हो रही है। दूसरी तरफ अब सीमा को लेकर पाकिस्तान से भी कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। इस सब के बीच अमर उजाला डिजिटल की टीम ने सचिन के पिता यानी सीमा के ससुर से बातचीत की। सचिन के पिता नेत्रपाल सिंह ने भावुक मन से कहा कि कहीं से भी बहू सीमा हैदर में दोष नहीं है। इस सबके पीछे केवल और केवल प्यार है। सभी से हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि मेरी बेटी (सीमा) मुझसे अलग न करो। सीमा गई तो हम सब मर जाएंगे।

इस वक्त जो ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है उस पर उनका क्या कहना है? इस सवाल का जवाब देते हुए नेत्रपाल सिंह ने कहा कि हमारा परिवार बहुत सीधा है। हम अनपढ़ इंसान हैं और रोज का कमाना खाना है। परिवार का कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं रहा है। हमारा किसी से कोई लड़ाई झगड़ा नहीं है। सचिन कब यहां से गया इसकी भी नहीं जानकारी है। कब और कैसे सचिन सीमा को लेकर आया इसकी भी भनक तक नहीं लगी। सचिन जब सीमा को घर लेकर आया तब उन्हें इसकी जानकारी हुई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *