[ad_1]

सुप्रीम कोर्ट
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई दो अगस्त से शुरू होगी। आईएएस अधिकारी शाह फैसल और कार्यकर्ता शेहला रशीद ने इस याचिका से अपना नाम वापस ले लिया है।
आईएएस अधिकारी शाह फैसल और कार्यकर्ता शेहला रशीद अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के खिलाफ अपनी याचिकाओं को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं और अदालत के रिकॉर्ड से अपना नाम हटाने को लेकर अनुरोध किया था। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ताओं के रूप में उनके नाम हटाने के उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अब मामले का शीर्षक ‘इन आरई: संविधान का अनुच्छेद 370″ होगा। गौरतलब है कि इससे पहले मुख्य याचिकाकर्ता शाह फैसल थे।
[ad_2]
Source link