[ad_1]

लाइव वीडियो में युवती ने खाया विषाक्त
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलरियागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने बृहस्पतिवार को सिंदूर पीकर जान देने की कोशिश की। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सिंदूर पीने से पूर्व उक्त युवती ने अपने प्रेमी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।
यह भी पढ़ें- Azamgarh Crime: बिजली कटने पर हुआ पति-पत्नी में विवाद, धारदार हथियार से विवाहिता को उतारा मौत के घाट
उक्त युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके उक्त युवती हाथों से सिंदूर को घोल रही है और रोते हुए वीडियो बना रही है। उसके द्वारा कहा जा रहा है कि वह अपने प्रेमी को लेकर काफी परेशान है। उसकी मौत का जिम्मेदार वही है। वह रहे या न रहे इसकी लिए सिर्फ उसका प्रेमी ही जिम्मेदार होगा। क्योंकि उसके पेट में उसका बच्चा है। जब वह उससे शादी के लिए कही तो उसने बच्चा गिराने को कहा। इस दौरान उसकी शादी भी दूसरी जगह तय कर दी गई है।
उसके भाई द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद वह वीडियो में घोले गए सिंदूर को पीते हुए दिखती है। वहीं जब उसकी हालत खराब होती है तो परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हैं। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इसकी शिकायत ट्विटर पर आजमगढ़ पुलिस से की गई है। जिस पर बिलरियागंज पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया गया है।
[ad_2]
Source link