सेहत की बात: शरीर पर दाग-धब्बा…खुजली भी नहीं होती तो सावधान, खतरनाक बीमारी ले रही जन्म; पढ़ें डॉक्टर की सलाह

[ad_1]

Health department will run Sparsh leprosy awareness campaign in Agra

घर-घर खोजे जाएंगे कुष्ठ रोगी
– फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में स्वास्थ्य विभाग 30 जनवरी से 13 फरवरी से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलेगा। इसमें टीम घर-घर जाकर मरीजों को चिह्नित करेगी। दाग-धब्बे ठीक नहीं हो रहे और उनमें सुन्नपन है तो ये कुष्ठ हो सकता है। दवा से ये बीमारी ठीक हो रही है।

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 15 दिन विशेष अभियान चलाकर मरीज चिह्नित किए जाएंगे, इनका निशुल्क इलाज किया जाएगा। किसी घर में मरीज मिलने पर पड़ोस के 10 घरों में स्वस्थ लोगों को बीमारी से बचाव के लिए भी दवा दी जाएगी। 

अभियान का शुभारंभ मंगलवार को ताजगंज स्थित गांधीग्राम कुष्ठ आश्रम में जागरूकता कार्यक्रम के साथ शुरू होगा। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. सीएल यादव ने बताया कि ये छुआछूत की बीमारी नहीं हैं। इलाज से ठीक हो जाता है। ये माइक्रो वैक्टीरियल लैप्री जीवाणु से होती है। जिले में बीते साल कुष्ठ के 116 मरीज चिह्नित किए थे। इसमें से 103 दवा के साथ ठीक हो गए हैं।

ये हैं लक्षण

  • शरीर पर दाग,धब्बा जो ठीक नहीं हो रहा हो।
  • दाग-धब्बे में खुजली न होना, पसीना न आना।
  • कान पर गांठें उभर आना।
  • हथेली-तलवों और दाग-धब्बों का सुन्न होना।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *