[ad_1]

सोनू सूद के लिए फैन ने बहाया इतना खून
नई दिल्ली:
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद फिल्मों के साथ-साथ गरीबों, जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की मदद के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं. यही वजह है जो बहुत से लोग उन्हें मसीहा भी कहते हैं. लोग हर वक्त उनके घर पर मदद की गुहार लगाने के लिए आते रहते हैं. सोनू सूद के इस वजह से लाखों चाहने वाले हैं, जो अक्सर उन्हें खास तोहफा भी देते रहते हैं. इस बीच सोनू सूद के एक फैन ने उनके लिए बेहद अलग तरह का तोहफा दिया है, जिसे जानने के बाद खुद अभिनेता भी हैरान हो गए हैं.
यह भी पढ़ें
दरअसल सोनू सूद के फैन उन्हें उनकी एक पेंटिंग तोहफे में दी है. हैरान कर देने वाली बात यह है कि अभिनेता की इस पेंटिंग को फैन ने अपने खून से बनाया है. इस बात की जानकारी सोनू सूद ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है. सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक फैन का वीडियो रीट्वीट किया है. जिसमें वह फैन अभिनेता के लिए जान देने तक की बात कर रहा है.
ख़ून दान करो मेरे भाई
ख़ून से मेरी पेंटिंग बना कर व्यर्थ नहीं🙏
बहुत बहुत आभार ❤️🙏 https://t.co/6j6Pih36Fq
— sonu sood (@SonuSood) September 9, 2022
इस पर अभिनेता कहते हैं, ‘मैं समझता हूं लेकिन खून के साथ क्यों. इसके बजाय रक्तदान करो.’ इस वीडियो को शेयर करते हुए दिग्गज अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ख़ून दान करो मेरे भाई, ख़ून से मेरी पेंटिंग बना कर व्यर्थ नहीं, बहुत बहुत आभार.’ सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है. अभिनेता के फैंस ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि सोनू सूद ने पहले लॉकडाउन से लोगों की मदद करनी शुरू की थी, जिसको अभी तक जारी रखा हुआ है.
अभिनेत्री काजोल का कैजुअल लुक
[ad_2]
Source link