सोमालिया तट पर जहाज का अपहरण, चालक दल में 15 भारतीय शामिल, नौसेना ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्या

[ad_1]

Ship Hijacked at Somalia: सोमालिया तट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार, वहां एक जहाज का अपहरण कर लिया गया है जिसमें करीब 15 भारतीय नागरिक चालक दल में शामिल है. यह खबर आने के बाद सैन्य अधिकारी ने बयान देते हुए जानकारी दी है कि भारतीय नौसेना अगवा किए गए जहाज ‘एमवी लीला नॉरफॉक’ पर कड़ी निगरानी रख रही है जिसके बारे में कल शाम जानकारी मिली थी. सैन्य अधिकारी ने कहा है कि सोमालिया के तट के पास अगवा किए गए लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज पर चालक दल के 15 भारतीय सदस्य हैं. अब भारतीय नौसेना के विमान जहाज पर नजर रख रहे हैं और चालक दल के साथ संपर्क स्थापित किया गया है जिससे वहां की स्थिति का आकलन किया जा रहा है. इस मामले में सबसे बड़ी जानकारी यही निकलकर सामने आ रही है कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई अपहरण की स्थिति से निपटने के लिए अपहृत जहाज की ओर बढ़ रहा है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *