स्टाफ नर्स की मौत का मामला: पिता बोले- मोबाइल मिला री-सेट, महिलाकर्मी को लेकर था विवाद; पुलिस सुन नहीं रही

[ad_1]

father accused hospital staff of murder In case of death of staff nurse in Agra hospital

man demo
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी युवक की आगरा के एक अस्पताल में मौत हो गई। परिजन ने रंजिश के चलते हत्या करने की बात कही। युवक आगरा के एक निजी अस्पताल में काम करता था। पिता ने न्यू आगरा थाने में तहरीर दी है। हालांकि अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।

मामला करहल थाना क्षेत्र के कबरई गांव का है। गांव निवासी सुभाषचंद्र पांडेय का बेटा रोहित पांडेय आगरा के एक निजी अस्पताल में एक साल से स्टाफ नर्स की नौकरी कर रहा था। पिता ने बताया कि रोहित  बताता था कि अस्पताल में काम करने वाले कुछ नामजद उससे रंजिश मानते हैं। इन लोगों ने रोहित से रुपया उधार ले रखा था। वहीं एक महिलाकर्मी को लेकर भी विवाद होता था। 

यह भी पढ़ेंः- Mathura: वृंदावन में कार्तिक नियम सेवा के लिए विदेशी भक्तों ने डाला डेरा, जानें कब मनाया जाएगा अन्नकूट महोत्सव

इसी बीच 15 अक्तूबर को रोहित की अचानक मौत हो गई। अस्पताल के लोग शव को कबरई के पास छोड़कर भाग गए। मैनपुरी में पोस्टमॉर्टम कराया गया। आगरा के न्यू आगरा थाना में अस्पताल स्टाफ और चिकित्सक के विरुद्ध तहरीर दी है। वहां अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। 

यह भी पढ़ेंः- UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम…, शर्मसार हो गए परिवार के लोग

पिता ने बताया कि रोहित के पास दो मोबाइल थे। एक को री-सेट किया गया है। दूसरा मोबाइल अस्पताल संचालक ने गायब कर दिया है। रोहित अंगूठी, सोने की चेन पहनता था, वह भी गायब कर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर पीड़ित ने जनसुनवाई पोर्टल पर भी प्रार्थना पत्र दिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *