स्पा सेंटर में हो रही थी जिस्मफरोशी: पुलिस ने भेजा नकली ग्राहक, अंदर का खेल देख उसके उड़े होश, पांच गिरफ्तार

[ad_1]

Prostitution was being organized at two places in Delhi five arrested

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पूर्वी और शाहदरा जिला में दो अलग-अलग जगहों पर जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा था। शाहदरा में स्पा सेंटर की आड़ में धंधा किया जा रहा था। पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर इस पूरे रैकेट का खुलासा किया। यहां से एक युवती समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

वहीं लक्ष्मी नगर के एक मकान में जिस्मफरोशी कराई जा रही थी। सूचना के बाद पुलिस ने यहां छापेमारी की। पुलिस को यहां चार महिलाएं व तीन व्यक्ति मिले। पुलिस ने महिलाओं को पूछताछ के बाद छोड़ दिया जबकि तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी इसी तरह की गतिविधियों में पहले भी शामिल रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *