[ad_1]

मृतका अपने परिजनों के साथ
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के बाढ़ में एक पति ने अपनी नव विवाहिता पत्नी की गोली मारकर हत्या कर डाली। घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि सोमवार की रात पति अपनी पत्नी को विदाई करने के लिए ससुराल पहुंचा था। परिवार वाले लोगों ने बताया कि अभी एक महीना पहले एक बड़ा ऑपरेशन से उनकी एक बच्ची हुई थी। इस वजह से परिवार वाले लोग कुछ दिनों तक बेटी को विदाई करने से मना कर रहे थे। इसी से नाराज पति ने मंगलवार की सुबह पत्नी की गोली मारकर घर से फरार हो गया। मृतका सिंधु कुमारी (22) थी जिसे उसके पति चंदन कुमार ने गोली मर दी।
[ad_2]
Source link