[ad_1]

फ्लाइट
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के परतापुर में 72 सीटर विमान के उड़ान के लिए प्रदेश सरकार ने भी मंजूरी दे दी है। नए रनवे सहित हवाई पट्टी के समस्त निर्माण का खर्च नागरिक उड्डयन विभाग उठाएगा। दावा है कि वर्तमान भूमि पर 72 सीटर विमान उड़ान भर सकता है। विस्तारीकरण होना भी अनिवार्य है। इसके लिए 200 से 300 एकड़ अतिरिक्त भूमि का पुन: सर्वेक्षण होना है। जिला प्रशासन का कहना कि विस्तारीकरण की प्रक्रिया को देखते हुए किसानों, पराग डेयरी व अन्य विभाग के अफसरों से बातचीत जारी है।
परतापुर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के बाद हवाई जहाज के उड़ान की बात जिला प्रशासन करता था। जिला प्रशासन और नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा ड्रोन सर्वे भी कराया गया। इस मामले में राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दिल्ली नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों से वार्ता की।
यह भी पढ़ें: West UP News Live: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मेरठ पहुंचे, कहा-मेरठ स्टेशन भी विश्व स्तरीय श्रेणी का बनेगा
[ad_2]
Source link