हां मैंने अपने भाई को मार डाला: सिर पर हथौड़े से वार कर रेता गला, पिता संग लाश साइकिल पर लादकर पार्क में फेंकी

[ad_1]

थाना मंगोलपुरी का है मामला

थाना मंगोलपुरी का है मामला
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

दिल्ली के मंगोलपुरी में नशे के लिए पैसे नहीं देने पर मां की पिटाई से नाराज युवक ने बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या का राज छिपाने के मकसद से आरोपी ने शव को बेड के नीचे छुपा दिया। शाम को पिता के साथ मिलकर शव को चादर में लपेटा और ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम होने पर घर के पास ही पार्क में शव फेंक दिया। 

घटना की जानकारी होने पर मां ने आरोपी से पुलिस को सारी बात बताने के लिए कहा। इसके बाद बुधवार देर रात आरोपी खुद थाने पहुंचा और गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव को पार्क से बरामद कर लिया। आरोपी को हत्या और पिता को साक्ष्य छुपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा और चाकू बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, जयकिशन (30) माता-पिता और दो भाइयों के साथ मंगोलपुरी ई-ब्लॉक में रहता था। पिता ओमप्रकाश छोटे बेटे ललित के साथ पीरागढ़ी की एक जूते की फैक्टरी में काम करता है। 13 दिसंबर की देर रात करीब 2:30 बजे ललित मंगोलपुरी थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने जयकिशन की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और उस पार्क में पहुंची, जहां शव को फेंक दिया था। 

वहां से पुलिस ने जय किशन का शव बरामद कर लिया। जयकिशन का सिर फटा हुआ था और गर्दन कटी हुई थी। ललित ने बताया कि जयकिशन नशे का आदी था और पैसों के लिए परिजनों से झगड़ा करता था। 12 दिसंबर की शाम उसने नशे के लिए पैसे नहीं देने पर मां की पिटाई की थी। इससे मां घर से चली गई थी। 

13 दिसंबर को पिता और भाई आकाश के काम पर जाने के बाद मां को मारने की बात को लेकर ललित की जयकिशन से कहासुनी हो गई। इस पर उसने हथौड़े से जयकिशन के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद चाकू से गला रेता और शव को बिस्तर के नीचे छुपा दिया। उसने पिता को घटना की जानकारी दी। पिता-पुत्र ने शव को चादर में लपेटा और पार्क में ठिकाने लगा दिया। देर शाम वापस आने पर मां को घटना की जानकारी मिली। उसने ललित को सारी बात थाने जाकर पुलिस को बताने के लिए कहा। जयकिशन गांजा और स्मैक लेने का आदी था। उसके खिलाफ झपटमारी का एक मामला भी दर्ज है।

परिवार को हत्या करने का अफसोस नहीं
सूत्रों का कहना है कि परिजनों को जयकिशन की हत्या करने का कोई अफसोस नहीं है। जयकिशन की हरकत से वह काफी परेशान हो गए थे। वह बदमाशों के संपर्क में आकर झपटमारी भी कर रहा था। जरूरत को पूरा करने के लिए परिजनों पर पैसे देने का दबाव बनाता था। पैसे नहीं मिलने पर वह मारपीट पर उतारू हो जाता था।

साइकिल पर निकले शव को ठिकाने लगे
हत्या करने के बाद ललित ने शव को बिस्तर के नीचे छिपाकर रख दिया। पिता घर पहुंचा तो दोनों ने शव को चादर में लपेटा और शव को साइकिल पर रखकर ठिकाने लगाने के लिए निकल गए, लेकिन रास्ते में शव नीचे गिर गया। लोगों के देख लेने और पकड़े जाने के डर से दोनोें ने घर के पास स्थित पार्क में शव फेंक दिया। देर शाम मां भी घर आ गई और उसने ललित को पुलिस को जानकारी देने के लिए कहा। परिवार में काफी मंथन करने के बाद ललित रात ढाई बजे थाने पहुंच गया।

विस्तार

दिल्ली के मंगोलपुरी में नशे के लिए पैसे नहीं देने पर मां की पिटाई से नाराज युवक ने बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या का राज छिपाने के मकसद से आरोपी ने शव को बेड के नीचे छुपा दिया। शाम को पिता के साथ मिलकर शव को चादर में लपेटा और ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम होने पर घर के पास ही पार्क में शव फेंक दिया। 

घटना की जानकारी होने पर मां ने आरोपी से पुलिस को सारी बात बताने के लिए कहा। इसके बाद बुधवार देर रात आरोपी खुद थाने पहुंचा और गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव को पार्क से बरामद कर लिया। आरोपी को हत्या और पिता को साक्ष्य छुपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा और चाकू बरामद किया है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *