हाईवे पर बिखरीं लाशें: सड़क पर पड़े घायलों को दो बार कुचला… हादसे के बाद कंटेनर चालक पर खून सा सवार हो गया

[ad_1]

Road accident on Bareilly-Farrukhabad highway in Shahjahanpur injured lying on road were crushed twice

शाहजहांपुर सड़क हादसा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजापुर के सुगसुगी मोड़ के पास हुए हादसे का भयावह मंजर देखकर प्रत्यक्षदर्शी कांप उठे। चालक ने भागने के चक्कर में कंटेनर से दो बार सड़क पर पड़े घायलों को कुचला। अगर प्रत्यक्षदर्शी सड़क से नहीं हटते तो चालक उन्हें भी चपेट में ले लेता। 

उनका कहना था कि अगर चालक हादसे के बाद कंटेनर लेकर भागता नहीं तो शायद कुछ लोगों की जान बच सकती थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव सुगसुगी के सामने अपने मकान के बाहर पूर्व प्रधान अशोक कश्यप अपने परिवार के अरविंद, आशीष, अमित के साथ आग ताप रहे थे। 

अशोक ने बताया कि अचानक धमाके जैसी आवाज आई और चीख-पुकार मच गई। वे सभी मौके पर दौड़े। कुछ कदम के फासले पर हाईवे की पुलिया के पास गंभीर घायल कई लोग सड़क पर पड़े तड़प रहे थे। तीन लोग दम तोड़ चुके थे। कंटेनर में ऑटो फंसा हुआ था। कई घायल तो ऑटो में ही फंसे थे। 

ऑटो में फंसे लोगों को बचाने के लिए उन लोगों ने कंटेनर को रोकने का प्रयास किया लेकिन भागने के चक्कर में चालक ने कंटेनर को आगे बढ़ा दिया। इससे सड़क पर घायल पड़े श्रद्धालु कुचल गए लेकिन ऑटो फंसा होने से जब कंटेनर ज्यादा आगे नहीं बढ़ सका तो चालक ने कंटेनर को थोड़ा पीछे करके फिर से आगे बढ़ा दिया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *