हाथरस महोत्सव: टीएलएम क्राफ्ट व चित्रकला प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा, लवली और रिंकी रहीं अव्वल

[ad_1]

सार

हाथरस महोत्सव में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से निपुणता खोज, टीएलएम, विज्ञान प्रदर्शनी, क्राफ्ट प्रदर्शनी और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निपुणता खोज उच्च प्राथमिक स्तर प्रतियोगिता व टीएलएम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सासनी, द्वितीय स्थान पर सिकंदराराऊ और तृतीय स्थान पर नगर क्षेत्र हाथरस रहा।

Students showcased talent in craft and painting exhibition of Hathras Mahotsav

हाथरस महोत्सव के दौरान लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करते अधिकारी
– फोटो : संवाद

विस्तार


हाथरस में बागला कॉलेज के मैदान में आयोजित हाथरस महोत्सव में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से निपुणता खोज, टीएलएम, विज्ञान प्रदर्शनी, क्राफ्ट प्रदर्शनी और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निपुणता खोज उच्च प्राथमिक स्तर प्रतियोगिता व टीएलएम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सासनी, द्वितीय स्थान पर सिकंदराराऊ और तृतीय स्थान पर नगर क्षेत्र हाथरस रहा।

प्रदर्शनी में प्रथम स्थान लवली सिंह उप्रावि खरवा विकास खंड हाथरस, द्वितीय स्थान पर पल्लवी उप्रावि सासनी एवं तृतीय स्थान पर सविता रानी उप्रावि टुकसान, मुरसान और क्राफ्ट प्रदर्शनी में प्रथम स्थान नीलम पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनगढ़ी हाथरस, द्वितीय स्थान रूपेश कुमार संविलियन नगला अलिया हाथरस एवं तृतीय स्थान पर दिव्या सिंह प्रावि अरनोट सिकंदराराऊ आए। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम हरिओम आदर्श इंटर कॉलेज महौ, द्वितीय स्थान पर मीरा चंदेल प्रावि महामौनी मुरसान व तृतीय स्थान पर सरला देवी संविलियन विद्यालय गंगचौली हाथरस ने प्राप्त किया। 

टीएलएम प्रतियोगिता में प्रथम रिंकी सिंह बहादुरपुर देवकरन सहपऊ, द्वितीय दिव्या सिंह अरनोट सिकंदराराऊ व तृतीय ममता सिंह प्रावि तेहरा हाथरस रहीं। माध्यमिक शिक्षा विभाग से क्राफ्ट प्रतियोगिता में प्रथम कुमारी अदिति आदर्श इंटर कॉलेज हाथरस, द्वितीय कुमारी अनिका सिंह संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज एवं तृतीय कुमारी राधिका सेठ हरचरन दास इंटर कॉलेज रहीं। टीएलएम प्रतियोगिता में प्रथम प्रमोद पाराशर एमआई इंका हाथरस, द्वितीय साधना यादव आरसी कन्या इंटर कॉलेज और तृतीय कुमुद शर्मा जीजीआईसी हाथरस प्रथम रहीं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *