हाथरस: युवक सहित मिले दो डेंगू पीडि़त, कुल संख्या हुई 46, विभाग ने कराई सोर्स रिडक्शन की कार्रवाई

[ad_1]

Two dengue victims including a youth found in Hathras

डेंगू बुखार के मामले
– फोटो : istock

विस्तार


हाथरस जिले में डेंगू संक्रमण का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के क्षेत्रों में डेंगू मरीजों के मिलने का चल रहा सिलसिला जारी है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में युवक सहित दो लोग डेंगू पीडि़त मिले। जिले में कुल डेंगू पीडि़तों का आंकड़ा बढ़कर 46 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कैंप लगाकर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवा उपलब्ध कराई। मलेरिया विभाग द्वारा मच्छररोधी कार्रवाई की।

सीएमओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में कस्बा सासनी निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति व चंदपा क्षेत्र के गांव महमूदपुर ब्राह्मणन निवासी 18 वर्षीय युवक के डेंगू पीडि़त होने की पुष्टि हुई। सूचना पर दोनों ही डेंगू पीडि़तों के स्थान पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं। टीम द्वारा पीडि़तों के परिवार अन्य लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा उपलब्ध कराई। 

बुखार के संदिग्ध मरीजों डेंगू व मलेरिया की जांच हेतु खून के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। मलेरिया विभाग द्वारा सोर्स रिडक्शन की कार्रवाई करते हुए घर-घर जाकर कूलर, फ्रीज की ट्रे, कबाड़ के बर्तन में जमा पानी को फिकवाया। साथ ही एंटीलार्वा दवा छिड़काव कराने के साथ ही फॉगिंग कराई। सीएमओ डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। टीम भेजकर आवश्यक कार्रवाई करा ली गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *