हाथरस: स्कूटी सवारों को बचाने के चक्कर में ट्रक ने बाइक को रोंदा, चाचा की मौत और भतीजा घायल

[ad_1]

Truck crushes bike, uncle dies, nephew injured

ट्रक के नीचे फंसी क्षतिग्रस्त बाइक और व्यक्ति को क्रेन से निकालते पुलिसकर्मी
– फोटो : संवाद

विस्तार


हाथरस के सादाबाद में शुक्रवार को हाथरस रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के निकट हुए सड़क हादसे में चाचा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। 

मृतक मोहर सिंह

गांव नगला मियां के रहने वाले मोहर सिंह पुत्र घनश्याम सिंह अपने भतीजे साहब सिंह पुत्र हीरालाल के साथ हाथरस रोड स्थित एक शीतगृह से आलू का पैकेट बाइक पर रखकर गांव लौट रहे थे। बाइक पर सवार चाचा-भतीजा हाथरस रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने स्कूटी सवार तीन लोगों को बचाने के चक्कर में आगरा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भतीजा साहब सिंह दूर जाकर गिर गया, जबकि 50 वर्षीय चाचा मोहर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल साहब सिंह को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक चंदपा दल-बल सहित दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए। काफी देर बाद ट्रक के नीचे से मृतक का शव निकाला गया। मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच कर विलाप करने लगे। 

घटनास्थल पर जमा पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। क्रेन की मदद से हाईवे किनारे फंसे ट्रक को बाहर निकाला गया। दुर्घटना के समय मौका पाकर ट्रक के चालक और परिचालक फरार हो गए। मोहर सिंह की मौत से परिवार में हाहाकार मच गया। मृतक के परिवार की ओर से अभी इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ट्रक के चालक-परिचालक की तलाश कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *