हादसा: अच्छा भाई राम-राम! चलते हैं, थाने से डाक लेकर निकला सिपाही, रास्ते में निगल गई मौत, शव देख कांपी रूह

[ad_1]

Constable died in accident in Meerut after a roadways bus hit and drags him 20 meters

Accident
– फोटो : Amar ujala

विस्तार


मेरठ के पल्लवपुरम फेस वन के सामने रविवार सुबह बाइक सवार सिपाही धर्मेंद्र (25) को भैसाली डिपो की बस ने कुचल दिया। बस सिपाही को 100 मीटर तक घसीटकर ले गई। धर्मेंद्र कंकरखेड़ा स्थित सीओ कार्यालय में डाक लेकर जा रहे थे। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में लिया। वहीं रात करीब नौ बजे गंगीरी गांव में सिपाही का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिसकर्मियों ने उनके पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी।

मूल रूप से अलीगढ़ जिले के थाना गंगीरी के गांव नगला चौखे निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव पुत्र राम ब्रजेश सिंह 2021 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद सितंबर 2022 में धर्मेंद्र को मेरठ पुलिस लाइन भेज दिया गया। पांच माह पहले धर्मेंद्र पल्लवपुरम थाने पर तैनात हुए थे। वह रविवार सुबह बाइक से सीओ कार्यालय में डाक देने जा रहे थे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *