[ad_1]

प्रदर्शन के दौरान वकील।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ में वकीलों ने बुधवार को अदालती काम नहीं किया और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर के परिवर्तन चौक पर उन्होंने जाम लगा दिया। मदेयगंज थाना के इंस्पेक्टर अभय कुमार को वकीलों ने पीट दिया। हालांकि, उनके जाने के बाद जाम खुल गया लेकिन इस दौरान अफरातफरी मची रही।
हापुड़ में वकीलों पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ स्थित अवध बार एसोसिएसन के अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। आज के दिन उन्होंने अदालती काम का बहिष्कार किया।
ये भी पढ़ें – न इंडिया न एनडीए: मायावती का बड़ा एलान, लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा, किसी से नहीं होगा गठबंधन
ये भी पढ़ें – शूटिंग के दौरान पुलिस को चकमा देकर अक्षय कुमार के पास पहुंचा युवक, प्रशासन के फूले हाथ-पैर
30 अगस्त को वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने का यह निर्णय मंगलवार शाम अवध बार की कार्यकारिणी की आपात बैठक में लिया गया। इसके प्रस्ताव की जानकारी अवध बार के महासचिव मनोज कुमार मिश्र ने दी।
प्रस्ताव में इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। साथ ही वकीलों द्वारा घटना का विरोध प्रदर्शन करने को कहा गया है।
[ad_2]
Source link