हिमाचल: अनुराग ठाकुर बोले- क्रशर बंद रहने से प्रदेश में कई निर्माण कार्य ठप रहे, विकास कार्य हुए प्रभावित

[ad_1]

Himachal: Anurag Thakur said - Due to closure of crusher, many construction works in the state came to a stand

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
– फोटो : संवाद

विस्तार


हिमाचल प्रदेश में पिछले कई महीनों से क्रशर बंद कर पांच गुना ज्यादा दाम पर रेत और बजरी बेचने के मामले पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि क्रशर बंद रहने से प्रदेश में कई निर्माण कार्य बंद रहे, जिससे विकास कार्य प्रभावित हुए। लोगों को पांच गुना अधिक दाम पर सामग्री खरीदनी पड़ी। अब अचानक से क्रशर खोल दिए गए। सवाल करते हुए कहा कि क्रशर क्यों बंद किए गए थे और अब क्यों खोले गए। सरकार को जनता के बीच कारणों को स्पष्ट करना चाहिए।

एक साल के कार्यकाल में कांग्रेस भी फेल और उसकी गारंटियां भी फेल रही हैं। विश्वकप के फाइनल में भारतीय टीम की हार पर हो रही बयानबाजी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वर्ष 1982 में जब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हॉकी का मैच देखने गई और देखा कि भारत के खिलाफ पांच गोल दाग दिए हैं, तो वह मैच बीच में छोड़कर चली गईं। नरेंद्र मोदी भागने वालों में नहीं हैं, मनोबल और प्रेरणा देने वाले प्रधानमंत्री हैं।

डबल इंजन की सरकार चाहती है जनता : अनुराग

दूसरे राज्यों में हो रहे विस चुनावों पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मतदान हो चुका है। राजस्थान में 25 को और तेलंगाना में 30 को मतदान प्रक्रिया पूरी होगी। जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा। लोग डबल इंजन की सरकार और विकास चाहते हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *