हिमाचल: तकनीकी शिक्षा बोर्ड की इंजीनियरिंग और फार्मेसी की परीक्षा स्थगित, एसपीयू ने बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि

[ad_1]

Dharamsala: Himachal Board of Technical Education's engineering and pharmacy exams postponed

हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


 हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने 15 जुलाई को होने वाली इंजीनियरिंग और फार्मेसी की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि प्रदेश में भारी बारिश के बाद अभी भी जिला कुल्लू, चंबा और सिरमौर में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को बहाल नहीं किया जा सका है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बोर्ड की ओर से 15 जुलाई को आयोजित की जाने वाली इंजीनियरिंग और फार्मेसी की परीक्षा को स्थगित किया गया।

बताया कि 10 जुलाई से 15 जुलाई तक स्थगित परीक्षाओं की तिथि की अलग से अधिसूचना बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। वहीं, 17 जुलाई से अधिसूचित सूची के आधार पर ही परीक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर सभी तकनीकी संस्थानों में जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है।

वहीं, सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विद्यार्थी अब 22 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। पहले यह तिथि तिथि 17 जुलाई निर्धारित की गई थी। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *