[ad_1]

शिवभक्तों का जत्था
– फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के चंबा के भरमौर में भारी बारिश के चलते श्री मणिमहेश यात्रा अस्थाई तौर पर रोक दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत हडसर से आगे यात्रा करने के लिए रोका गया है।
उपमंडलाधिकारी भरमौर कुलवीर सिंह ने यह जानकारी दी। कहा कि बारिश के चलते एडवाइजरी जारी की गई है कि जो श्रद्धालु अभी जिस स्थान पर सुरक्षित है वे उसी स्थान पर रुके रहे।
वह आगे यात्रा करने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि बीते कल से बारिश का दौर जारी है जिस कारण यात्रियों से आग्रह है कि बारिश के रुकने तक यात्रा करने से परहेज करें।
[ad_2]
Source link