हिमाचल: भारी भीड़ में रस्साकशी में उतर गया सुक्खू का जूता, दो अलग-अलग रंग के पहनकर पहुंचे

[ad_1]

अलग-अलग रंग के जूते पहनकर पहुंचे सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विधायक दल की बैठक के लिए कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे सुखविंद्र सिंह सुक्खू का भारी भीड़ में चलते हुए और कंधों पर बिठाते समय एक पैर का जूता खुल गया। किसी समर्थक ने तत्परता दिखाते हुए अपना एक जूता सुक्खू को दिया। जिसे पहनकर सुक्खू बैठक में पहुंचे। कुछ देर बाद समर्थक सुक्खू का गुम हुआ जूता लेकर पहुंचे। 

मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर शुक्रवार को शिमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर इतनी भारी भीड़ जुट गई कि विधायकों को कंधों पर उठाकर बैठक में पहुंचाना पड़ा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सुखविंद्र सुक्खू और प्रतिभा सिंह के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। दोनों के समर्थक उलझते भी नजर आए।

राजधानी शिमला स्थित होटल हिमलैंड में कई विधायकों के साथ सुक्खू ने देर रात तक बैठक की। प्रतिभा सिंह के समर्थक विधायकों का हॉलीलॉज में हाजिरी भरने का दौर जारी रहा। अपने-अपने विधायकों को एक साथ रखने के चक्कर में दिल्ली से आए कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षकों छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ शुक्रवार दोपहर तीन बजे प्रस्तावित बैठक आठ बजे शुरू हुई।

वीरवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद कांग्रेस विधायकों को चंडीगढ़ बुला लिया गया था। अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से वीरवार शाम को कई विधायक चंडीगढ़ की राह पर निकल गए थे। रात करीब 8:30 बजे चंडीगढ़ में प्रस्तावित बैठक को रद्द कर शुक्रवार दोपहर बाद शिमला में करने का फैसला लिया गया।

इस कारण कई विधायक चंडीगढ़ नहीं गए। शुक्रवार सुबह ही वे अपने हलकों से शिमला के लिए रवाना हुए। जो विधायक बीच राह में पहुंच गए थे, वो देर रात को चंडीगढ़ पहुंचे। शुक्रवार सुबह कई विधायकों ने शिमला के लिए निकलने से पहले विधायक दल की बैठक को लेकर चंडीगढ़ में ही रणनीति बनाई। यह विधायक कुछ देर से शिमला पहुंचे। उधर, सुक्खू समर्थक विधायक शिमला पहुंचते ही होटल हिमलैंड गए। यहां पहले से मौजूद सुक्खू के साथ रात करीब 7:30 बजे तक मंत्रणा की गई। 

7:45 बजे सुक्खू समर्थक विधायकों का प्रदेश मुख्यालय में पहुंचना शुरू हुआ। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के निजी आवास हॉलीलॉज में सुबह से ही कई विधायकों के हाजिरी भरने का दौर जारी रहा। कुछ विधायकों ने सुक्खू और प्रतिभा के पास जाने के बजाए सिसिल होटल में जाकर सीधे पर्यवेक्षकों से ही मुलाकात की।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *