हिमाचल: लड़कियों की विवाह योग्य आयु बढ़ाने के लिए कमेटी गठित, आईएएस अधिकारी एम सुधा देवी बनीं अध्यक्ष

[ad_1]

Committee formed to increase the marriageable age of girls

विवाह(सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश में लड़कियों के विवाह योग्य आयु बढ़ाने के दृष्टिगत विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एम सुधा देवी को कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा सचिव ग्रामीण विकास प्रियतु मंडल, सचिव विधि शरद कुमार लगवाल, निदेशक श्रम एवं रोजगार मानसी सहाय ठाकुर और पत्रकार प्रतिभा चौहान को कमेटी में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रियंका वर्मा कमेटी की सदस्य सचिव होंगी। प्रदेश में लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 वर्ष करने की तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में कमेटी का गठन किया गया है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *