हिमाचल विधानसभा: तपोवन में पांच दिन में 33 घंटे चली सदन की कार्यवाही, पूछे गए 471 सवाल

[ad_1]

fourth session of the 14th hp Legislative Assembly Adjourns sine die, House proceedings lasted for 33 hours

सत्र के समापन पर विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर में सीएम सहित अन्य
– फोटो : संवाद

विस्तार


हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि 14वीं विधानसभा का चौथा सत्र सफलता के साथ संपन्न हुआ है। यह तपोवन में 17वां तथा धर्मशाला में 18वां सत्र आयोजित किया गया है। 19 दिसंबर को शुरू हुए सत्र में कुल पांच बैठकें हुईं। सदन की कार्यवाही लगभग 33 घंटे चली और इसकी उत्पादकता 132 प्रतिशत रही है। सत्र के प्रथम दिन जहां नवनियुक्त मंत्री परिषद के सदस्यों का परिचय करवाया, वहीं स्व. बाल कृष्ण चौहान के प्रति शोकोद्गार व्यक्त किए गए। प्रथम दिन ही दोनों पक्षों की आम सहमति से विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ, जिसमें विनय कुमार सर्वसम्मति से विधानसभा उपाध्यक्ष चुना गया। इस सत्र में सदस्यों ने 471 प्रश्न सरकार से पूछे थे, जिनमें 348 प्रश्न तारांकित तथा 123 अतारांकित प्रश्न थे।

इस सत्र के दौरान कुल 260 तारांकित तथा 119 अतारांकित प्रश्नों की सूचनाओं पर सरकार की ओर से उत्तर उपलब्ध करवाए गए। उन्होंने कहा कि सभा की समितियों के 41 प्रतिवेदन सभा में उपस्थापित किए गए। इसके अतिरिक्त मंत्रियाें ने अपने-अपने विभागों से संबंधित दस्तावेज भी सभा पटल पर रखे। पठानिया ने कहा कि हमने इस कैलेंडर वर्ष में 31 बैठकें पूरी कीं, पिछले सत्र में सात बैठकों का आयोजन किया गया था, जिसकी कार्यवाही 36 घंटे 38 मिनट चली थी और उसकी उत्पादकता 106 प्रतिशत रही थी। उन्होंने कहा कि आगामी समय में तपोवन में अन्य सत्रों का भी आयोजन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तपोवन में युवा संसद के अलावा महिला संसद जैसी कार्यवाही का भी आयोजन किया जा सकता है। अंत में पठानिया ने प्रदेश और देशवासियों को क्रिसमस व नववर्ष की अग्रिम बधाई दी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *