[ad_1]

तपोवन विधानसभा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तपोवन स्थित विधानसभा में 19 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सत्र के दौरान डॉक्टरों की टीम के साथ दो एंबुलेंस तैनात रहेंगी। इसमें एक एंबुलेंस विधानसभा परिसर और एक एंबुलेंस जोरावर स्टेडियम में तैनात रहेगी। इनका आपातकालीन सेवाओं में प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा धर्मशाला के क्षेत्रीय अस्पताल और टांडा मेडिकल कॉलेज में दो वीवीआईपी कमरों की व्यवस्था भी रहेगी। इसके अलावा क्षेत्रीय अस्पताल की एमडी मेडिसन डॉ. कविता विशेष रूप से मुख्यमंत्री के साथ ड्यूटी पर तैनात रहेंगी।
अस्पताल प्रशासन को जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आदेश जारी किए हैं। धर्मशाला के तपोवन में 19 से 23 दिसंबर तक विधानसभा का शीतर सत्र चलेगा। 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, मंत्रियों सहित विधायक धर्मशाला पहुंच जाएंगे। धर्मशाला अस्पताल में विधानसभा सत्र के दौरान वीवीआईपी के लिए दो विशेष कमरों को तैयार किया गया है। इसमें विशेष मेडिकल सुविधाओं का इंतजाम भी किया गया है। जिला चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुशील शर्मा ने कहा कि विधानसभा सत्र के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि एक मेडिसन विशेषज्ञ के अलावा महिला और पुरुष डाॅक्टरों के साथ अन्य स्टाफ भी तैनात किया गया है।
[ad_2]
Source link