हिमाचल विधानसभा सत्र: रोहित ठाकुर बोले-अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने के लिए शिक्षकों को देंगे प्रशिक्षण

[ad_1]

Himachal Assembly session: Education Minister Rohit Thakur said  will give training to teachers to teach throu

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अंग्रेजी माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाने का कार्य सुगमता से करने में शिक्षकों को सक्षम बनाने के लिए विभिन्न कार्यशालाएं भी होंगी। बुधवार को विधानसभा सदन में भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 से पहली और दूसरी कक्षा में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी। 12 दिसंबर 2023 को इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है।

वर्तमान में प्रदेश के कुल 2553 स्कूलों में हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों से शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसमें 907 राजकीय प्राथमिक स्कूल, 291 माध्यमिक स्कूल, 325 उच्च स्कूल और 1030 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने शिक्षकों की क्षमता संवर्धन पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का फैसला लिया है। इसके अलावा समय-समय पर औचक निरीक्षणों और स्थानीय स्कूल प्रबंधन समितियों को सम्मिलित कर उनके सहयोग से सुनिश्चित किया जाएगा कि स्कूलों में समुचित ढंग से शिक्षक अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान करें।

छह साल की आयु पूरी करने पर ही मिलेगा पहली में दाखिला

 हिमाचल प्रदेश में एक अप्रैल तक छह साल की आयु पूरी करने पर ही बच्चों को पहली कक्षा में दाखिला मिलेगा। एक अप्रैल के बाद जन्मे बच्चों को अगले शैक्षणिक सत्र में दाखिला दिया जाएगा। बुधवार को विधानसभा सदन में विधायक पवन कुमार काजल के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार तय सीमा को बढ़ाकर सितंबर या अक्तूबर तक करने का कोई विचार नहीं रखती है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *