हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- केंद्र कुछ दे या न दे, 26 सितंबर को राहत पैकेज लाएगी प्रदेश सरकार

[ad_1]

Himachal Pradesh Vidhan Sabha Monsoon Session First Day in shimla live Updates

सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
– फोटो : जनसंपर्क विभाग

विस्तार


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार कुछ दे या न दे, प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के लिए 26 या 27 सितंबर को राहत पैकेज लेकर आ रही है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी राहत पैकेज का प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार को विधानसभा में यह घोषणा की। राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से अब तक जो भी नुकसान हुआ है, राज्य सरकार इसकी भरपाई करेगी।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के आपदा प्रभावित लोगों के बजाय अपात्रों को राहत राशि देने के नेता प्रतिपक्ष के आरोप पर सुक्खू ने कहा कि अगर पात्र को राहत राशि नहीं मिली और उनकी जगह दूसरों को दी गई है, तो इसे गंभीरता से लेंगे। विपक्ष सूची उपलब्ध करवाए। अगर किसी सरकारी अधिकारी ने गलत किया है तो इसकी जांच होगी और सरकार ऐसे अधिकारियों को दंडित करेगी।

केंद्र ने क्या मदद दी, दस्तावेज पेश करे विपक्ष

केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदा को लेकर कोई मदद नहीं की है। प्रदेश को जो राशि केंद्र से मिली है, वह राज्य का हक है। यदि केंद्र ने आपदा में कोई मदद हिमाचल को जारी की है तो विपक्ष उसके दस्तावेज सदन में पेश करे। सुक्खू ने कहा कि केंद्र से मदद मिले न मिले, प्रदेश सरकार लोगों को हुए नुकसान की अपने दम पर भरपाई करेगी। उन्होंने विपक्ष से भी सहयोग की अपील की। सरकार किसी भी आपदा पीड़ित परिवार के साथ अन्याय नहीं होने देगी।

सीएम बोले, 800 करोड़ की बात कर ठगना चाहते हैं हमें

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेता और विधायक बार-बार कह रहे हैं कि केंद्र से 800 करोड़ रुपये आया है। यह हमें ठगने का प्रयास कर रहे हैं। यह जनता को भी ठगते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की बात कही है और राहत पैकेज का मामला भी उठाया गया। अभी केवल आश्वासन ही मिला है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम तैयारी करके नहीं आए : सुक्खू

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगता है कि नेता प्रतिपक्ष जयराम तैयारी कर नहीं आए हैं। अगर केंद्र से मदद आई है तो पेपर सदन के पटल पर रखें और बताएं किस चीज की मदद की। सुक्खू बोले, केंद्र सरकार ने आपके वक्त का पैसा दिया है। उन्होंने एक किस्त एडवांस में दी। क्या हमें केदारनाथ की तर्ज पर विशेष राहत पैकेज मिला है। सुक्खू ने यह बात जयराम ठाकुर के यह कहने पर कही कि वह दिल्ली गए और केंद्र से मदद मिल रही है।

9,000 करोड़ रुपये का नुकसान

सीएम ने कहा कि इस त्रासदी के कारण प्रदेश में 9,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अगर इसके अप्रत्यक्ष नुकसान को भी जोड़ दें तो यह आंकड़ा 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा के उपरांत आवश्यकताओं के आकलन दस्तावेजों को अक्तूबर के प्रारंभ में गृह मंत्रालय से साझा किया जाएगा। इसका अनुमान लगाने और इसे प्राथमिकता देने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से विस्तृत आपदा उपरांत आवश्यकताओं का आकलन किया जाएगा।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *