हृदय विदारक घटना: हरदोई में चारपाई पर सो रही मासूम जिंदा जली, मां की हालत नाजुक

[ad_1]

मासूम की फाइल फोटो

मासूम की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हरदोई जिले में बड़ा हादसा हुआ। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर हरैया गांव में रविवार आधी रात में घर के अंदर चारपाई पर सोते समय मां-बेटी को जिंदा जला दिया गया। इसमें मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आला अफसर मौके पर पहुंचे और जांच की।

गांव निवासी शिवनाथ की पत्नी रामश्री (25) व  9 माह की पुत्री आशिकी रविवार रात घर के अंदर कमरे में एक चारपाई पर सो रही थी। वहीं दूसरी चारपाई पर 7 वर्षीय पुत्र आंसू व पुत्री अनामिका (3) सो रहे थे। पति होली के त्यौहार पर लुधियाना से घर आया था। होली के बाद वापस लुधियाना चला गया था। परिजनों के मुताबिक देर रात करीब 1:30 बजे रामश्री की चारपाई में आग लग गई। जिससे रामश्री व 9 माह की बेटी आशिकी गंभीर रूप से आग से झुलस गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *