[ad_1]

एसएसपी दफ्तर में की गई चेकिंग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती बरत रही है। चाहे आम लोग हों या फिर खुद पुलिसवाले…। नियम तोड़ने पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक यातायात ने बाइक से आने वाले पुलिसकर्मियों की चेकिंग की। इस दौरान हेलमेट न लगाने पर दो पुलिसकर्मियों का चालान किया गया।
कार्यालय में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल, स्कूटी या मोपेड चलाते समय हेलमेट लगाने के लिए निर्देशित किया गया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि इसी तरह आकस्मिक चेकिंग पुलिस लाइन्स और अन्य पुलिस कार्यालयों व थानों में भी की जाएगी। एसएसपी की ओर से सभी पुलिसकर्मियों को दो पहिया वाहन चलाते या पीछे बैठते समय हेलमेट जरूर लगाने के लिए निर्देशित किया गया है।
[ad_2]
Source link