‘हेलो, मैंने एयरपोर्ट में बम लगा दिया है’: कॉल मिलते ही मचा हड़कंप, गिरफ्त में आए आरोपी का कबूलनामा सुन सब दंग

[ad_1]

Accused who threatened to blow up IGI airport arrested

आईजीआई एयरपोर्ट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


महज मशहूर होने के लिए एक युवक ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम लगाने की झूठी कॉल कर दी। कॉल मिलते ही एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन एयरपोर्ट की तलाशी शुरू की गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद कॉल को हॉक्स करार दिया गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को भी दबोच लिया। आरोपी की पहचान जनकपुरी, दिल्ली निवासी कुशाग्र अग्रवाल (20) के रूप में हुई है। 12वीं पास करने के बाद उसने फर्स्ट ईयर में दाखिला लिया था। बस मशहूर होने लिए उसने झूठी कॉल की। चूंकि कॉल डॉयल के गुरुग्राम स्थित कॉल सेंटर में गई थी, इसलिए आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को उद्योग विहार, गुरुग्राम थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *