[ad_1]

इसी कमरे में मिला छात्र का शव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के ग्राम कोटवारा स्थित निजी आवासीय विद्यालय सिल्वर सिटी एकेडमी के हॉस्टल के कमरे में सोमवार सुबह पांचवीं कक्षा के छात्र गौरव राज का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला। परिजनों स्कूल से जुड़े तीन लोगों पर गला घोंटकर हत्या के बाद शव लटकाने का आरोप लगाया है। शाम को हैदराबाद थाना पुलिस ने स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य, चौकीदार और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
भीरा क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर निवासी मनोज कुमार के दो बेटे 13 वर्षीय गौरव राज कक्षा पांच और 11 वर्षीय सुमित कुमार कक्षा चार में पढ़ाई करते थे। सोमवार की सुबह परिजनों को स्कूल प्रबंधन ने सूचना दी कि उनके बड़े पुत्र 13 वर्षीय गौरव राज ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। हॉस्टल में बेटे का शव देखकर उनका हाल बेहाल हो गया। छात्र की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
सिल्वर सिटी एकेडमी के हॉस्टल के कमरा नंबर तीन में रविवार रात नौ से बारह बजे के बीच ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद 13 साल के गौरव का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला। स्कूल प्रबंधन को इस बारे में कुछ पता नहीं चला। उसी कमरे में रहने वाले तीन अन्य बच्चे भी कुछ नहीं जान पाए। इस सवाल ने सभी को उलझा कर रख दिया है।
[ad_2]
Source link