100 साल पूरे होने पर BMW ने उतारी 2 नयी बाइक्स, कीमत इतनी जितने में आप खरीद लेंगे 30 हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल

[ad_1]

BMW Rnine T 100 Years मोटरसाइकिल में स्पेशल पेंट स्कीम के साथ क्रोम फिनिश फ्यूल टैंक दिया गया है. इसके साथ ही, इसमें 100 years का बैज दिया गया है. फ्रंट व्हील कवर को भी ब्लैक पेंट दिया गया है. बाइक में कंपनी की ओर से 1170 सीसी का एयर/ऑयल कूल्ड दो सिलेंडर, फोर स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो 109 हॉर्स पावर के साथ 116 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन से बाइक की टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा हो जाती है. वहीं, BMW R18100 Years में भी कंपनी ने क्लॉसिक क्रोम ट्रीटमेंट दिया है. इसके अलावा, इसमें हैंडलबार फिटिंग, गियरशिफ्ट और फुटब्रेक लीवर, हैंडलबार क्लैम्प्स, हैंडलबार मिरर, इंजन केसिंग कवर, ब्रेक मास्टर सिलेंडर, ब्रेक कैलीपर्स और सिलेंडर हेड कवर पर एक गैल्वेनिक लेयर की कोटिंग दी गई है. इसमें 1802 सीसी का इंजन दिया गया है, जिससे बाइक को 67 किलोवॉट की पावर और 158 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है. इससे बाइक को 180 किलोमीटर प्रतिघंटे से ज्यादा स्पीड मिलती है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *