12वीं के छात्र की हत्या: जो सामने आया… उसे ही मार दी गोली, इस वजह से सुलग रही थी चिंगारी

[ad_1]

12th class student killed in Shahjahanpur five injured including home guard

12वीं के छात्र की हत्या
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


रास्ते के विवाद में मंगलवार शाम करीब सात बजे शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में अरविंद के पुत्र अनुराग (18) की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरसी मिशन थाने में तैनात छात्र के होमगार्ड ताऊ महेश पाल, उनका पुत्र विपिन समेत दूसरे पक्ष को मिलाकर पांच लोग गोली लगने से घायल हुए हैं।

नीरज और महेश पाल के बीच मकान के बगल के रास्ते से गुजरने को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को महेश के यहां कुछ लोग होली मिलने आए थे तो वह उन लोगों के साथ घर के दरवाजे पर बैठे थे तभी गांव का नीरज अपने साथियों के साथ आया और उनसे गालीगलौज करने लगा।

महेश पाल ने विरोध किया तो विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। उसके बाद नीरज पक्ष ने गोली चला दी। गोली लगने से महेश पाल घायल होकर गिर पड़े। आवाज सुनकर उनका पुत्र विपिन भी दौड़ पड़ा। हमलावरों ने उसकी बांह पर गोली मार दी। 

इस बीच हमलावरों ने 12वीं के छात्र अनुराग के सीने में गोली मार दी। मारपीट में नीरज पक्ष के नीरज, अनिल व मीना भी घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत ही परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी अशोक कुमार मीणा और सीओ सदर अमित चौरसिया ने मौका-मुआयना किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *