कोरोना से पटना में 2 की मौत,बिहार में कोरोना की रफ़्तार बढ़ी

राज्य में पिछले 24 घंटों में 469 नये कोरोना संक्रमित पाये गये, जबकि इस दौरान दो की मौत हो गयी है. वहीं, दूसरे राज्य के चार नये संक्रमित मिले हैं. राज्य में एक लाख 14 हजार 163 सैंपलों की जांच हुई. राज्य में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 2350 हो गयी है. पटना जिले में सर्वाधिक 189 संक्रमित पाये गये. इसके साथ ही मुजफ्फरपुर में 30, भागलपुर में 25, सहरसा में 22, सुपौल में 20, अररिया में 15, गया व मुंगेर में 13-13, समस्तीपुर व सीतामढ़ी में 11-11 मरीज पाये गये हैं

पूर्वी चंपारण में एक संक्रमित मिले

इसी तरह रोहतास में नौ, बेगूसराय व मधुबनी में आठ-आठ, बांका, कैमूर, खगड़िया, नालंदा व दरभंगा में सात-सात, किशनगंज, जमुई व सारण में छह-छह, औरंगाबाद व सीवान में पांच-पांच, वैशाली व पश्चिम चंपारण में चारचार, भोजपुर, पूर्णिया, शेखपुरा, जहानाबाद व मधेपुरा में तीन-तीन, लखीसराय व गोपालगंज में दो-दो और पूर्वी चंपारण में एक संक्रमित मिले हैं.

पटना में मिले 189 नये कोरोना के मरीज, 36 लोगों ने दी मात

पटना पटना जिले में बुधवार को 56 मुहल्लों से 189 नये कोरोना संक्रमित पाये गये, जबकि 24 घंटे में 36 लोगों ने कोरोना को मात दी. इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 1123 हो गयी है. बताया जा रहा है कि नये संक्रमितों में 16 बाहर से पटना आये थे. नये संक्रमितों में 73 पुरुष व बाकी महिलाएं व बच्चे शामिल हैं. इनमें नौ बच्चेव किशोर हैं, जिनकी उम्र 12 साल से 18 साल के बीच है. पटना एम्स, पीएमसीएच व आइजीआइएमएस, एनएमसीएच व चार निजी अस्पतालों में कुल 39 मरीज अभी भर्ती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *