बिहार में मौनसून हुआ सक्रिय

बिहार में 18 दिन बाद फिर मॉनसून सक्रिय हुआ है. पिछले 24 घंटे में बिहार में 17 जिलों में बारिश दर्ज की गयी है. इससे प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गयी है. गुरुवार को प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम और उत्तर- पश्चिम के अधिकतर स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं.

दबाव का केंद्र झारखंड पर बना

दक्षिणी और पूर्वी बिहार में कुछ स्थानों पर ठनके का अलर्ट है. आइएमडी के मुताबिक बिहार में पटना से ट्रफ लाइन गुजर रही है. चक्रवाती दबाव का केंद्र झारखंड पर बना है, जो दक्षिणी की ओर शिफ्ट हो रहा है. इनके प्रभाव से गुरुवार को बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी. हालांकि मॉनसून अभी पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है. शुक्रवार से यह मॉनसून कमजोर पड़ सकता है.

वज्रपात से पांच की मौत सीएम ने जताया शोक

राज्य के पांच जिलों में वज्रपात से पांच लोगों की मौत हो गयी. इसमें सीवान, समस्तीपुर, गया, खगड़िया और सारण में एक-एक मौत शामिल है. इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से हुई मौत को लेकर परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदना जतायी है. मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *