[ad_1]

दो हजार का नोट
– फोटो : self
विस्तार
दो हजार रुपये का नोट 30 सितंबर तक बदलने के आदेश के बाद शहर के व्यापारियों, उद्यमियों के साथ इन नोटों को तिजोरी में रखने वाले लोग चिंता में पड़ गए। पांच साल से दो हजार रुपये का नोट छापना बंद कर दिया गया था और दो साल से एटीएम में भी इनका प्रयोग नहीं हो रहा है। बैंक खाते के जरिए 20 हजार रुपये तक के दो हजार रुपये के नोट बदलवाए जा सकते हैं।
आर्थिक विशेषज्ञों, चार्टर्ड एकाउंटेंटों ने लोगों से कहा है कि वह परेशान न हों। यह नोटबंदी नहीं है। दो हजार रुपये के नोट बदलने के फैसले से ज्यादातर लोग अप्रभावित रहेंगे। सबसे बड़ी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के छीपीटोला स्थित चेस्ट में हर दिन दो बंडल से ज्यादा दो हजार रुपये के नोट नहीं पहुंच रहे थे। रोजाना आगरा, अलीगढ़ मंडल के जिलों से स्टेट बैंक में महज 20 गड्डी यानी 40 लाख रुपये के नोट ही पहुंच रहे थे, जबकि 500 रुपये के नोटों की संख्या एक हजार बंडल पर है। पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक समेत बैंकों के चेस्ट और शाखाओं में भी दो हजार रुपये का नोट बेहद कम पहुंच रहा था।
ये भी पढ़ें – श्रीकृष्ण जन्मस्थान केस: औरंगजेब ने मंदिर तोड़ने के लिए बनाई थी विशेष फौज, इस किताब में दर्ज जानें पूरी कहानी
[ad_2]
Source link