2025 तक देशभर के पेट्रोल पंपों पर मिलने लगेगा 20% एथेनॉल मिला पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने कही यह बात

[ad_1]

जैव-ईंधन बेचने वाले पेट्रोल पंपों की संख्या हुई तीन गुनी

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पेट्रोल में एथनॉल का मिश्रण 2013-14 में 1.53 प्रतिशत से मार्च, 2023 में लगभग 11.5 प्रतिशत हो गया है. मात्रा के हिसाब से, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल 2013-14 में 38 करोड़ लीटर से बढ़कर 2021-22 में 433.6 करोड़ लीटर हो गया है. उन्होंने कहा कि इसी तरह, जैव-ईंधन बेचने वाले पेट्रोल पंपों की संख्या 2016-17 में लगभग 29,890 से लगभग तीन गुनी 67,640 हो गई है. सरकार का लक्ष्य 2025 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण का है. सरकार लक्षित समय से पहले इसे 11.5 प्रतिशत कर चुकी है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *