जक्कनपुर इलाके में 32 खटाल ध्वस्त

पटना नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल व कंकडबाग़ अंचल की ओर से रविवार को संयुक्त रुप से चले विशेष अभियान में सरकारी व निजी ज़मीन पर बनाए गये 32 खटालो को ध्वस्त किया गया।इस दौरान नूतन राजधानी अंचल में दो गाये पकड़ी गयी।हाई कोर्ट के आदेश पर निजी नगर निगम की ओर से विशेष अभियान चला कर जक्कनपुर थाने के मिठापुर,पुरंदपुर,ज्क्क्न्पुर सहित आसपास इलाक़े में खटालो को तोड़ा गया।

नही हुआ कुछ ख़ास विरोध
खटाल को हटाने के लिए सात घंटे अभियान चला।सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक जक्कनपुर थाने के अलग-अलग इलाक़े में अभियान चला कर खटाल हटाये गये।पिछले तीन दिनो से इलाक़े में खटाल हटाने के लिए माइक से प्रचार किया जा रहा था।

इसलिए कार्रवाई के दौरान खटाल संचालको की ओर से खास विरोध नहीं हुआ। खटाल हटाने के दौरान मजिस्ट्रेट के अलावा नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ,कंकड़बाग अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ,राजस्व पदाधिकारी, अतिक्रमण प्रभारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *