69000 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर नियुक्ति के लिए किया प्रदर्शन, पुलिस ने हटाया

[ad_1]

69000 teachers recruitment: protest near BJP office in Lucknow.

प्रदर्शन करते अभ्यर्थियों को हटाते पुलिसकर्मी।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों ने लखनऊ में भाजपा कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी 6800 पदों पर चयनितों को नियुक्ति की मांग कर रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें कार्यालय से हटा दिया।

इसके पहले, अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के आवास का घेराव किया। बता दें कि 69,000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी काफी समय से आंदोलन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को अभ्यर्थी उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के आवास पहुंचकर वहां धरने पर बैठ गए।

ये भी पढ़ें – सपा-कांग्रेस गठबंधन: कांग्रेस को मिलीं 17 सीटों में से नौ उम्मीदवार तय, जानिए कौन-कहां से लड़ सकता है चुनाव

ये भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव: अमेठी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतर सकते हैं वरुण, सपा-कांग्रेस पीछे से करेंगी समर्थन

अभ्यर्थी उनसे मिलना चाह रहे थे, इसे लेकर पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पुलिस ने एक अभ्यर्थी को थप्पड़ मार दिया। हालांकि बाद में अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल की उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कराई गई। अभ्यर्थियों ने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने उन्हें जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि जल्द नियुक्ति न हुई तो वह आंदोलन जारी रखेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *