उत्तराखंड: प्रदेश की सबसे वीआईपी पुलिस चौकी का ऐसा हाल, सीमेंट गोदाम में चल रही, एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा

[ad_1]

VIP police post being operated in cement warehouse Jolly Grant Responsible for airport security Dehradun news

जौलीग्रांट: पुलिस स्टेशन
– फोटो : amar ujala

विस्तार


प्रदेश की सबसे वीआईपी पुलिस चौकी के नाम से मशहूर जौलीग्रांट पुलिस चौकी के पास अपना भवन और जमीन तक नहीं है। पुलिस चौकी राज्य गठन के पहले से लेकर अब तक एयरपोर्ट के पास भानियावाला-ऋषिकेश मुख्य मार्ग के किनारे टिहरी हाईड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (टीएचडीसी) के सीमेंट गोदाम में चल रही है।

 

जौलीग्रांट पुलिस चौकी पर क्षेत्र के अलावा एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा है। एयरपोर्ट पर लगभग हर रोज प्रदेश, देश-विदेश के नेताओं और महत्वपूर्ण व्यक्तियों की आवाजाही रहती है। एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग होने के कारण कई बार महत्वपूर्ण व्यक्तियों और सेना की मूवमेंट के कारण एयरपोर्ट रात में भी खुला रहता है।

जौलीग्रांट पुलिस चौकी की फोर्स 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखती है। हिमालयन अस्पताल भी इसी क्षेत्र में है। इसके अलावा अठूरवाला, भानियावाला, जौलीग्रांट, कालूवाला, बड़ोवाला थानो आदि के दर्जनों गांवों में हजारों लोगों की सुरक्षा और लॉ एंड आर्डर की जिम्मेदारी इसी पुलिस के हवाले है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *