Kangra: धर्मशाला स्टेडियम में क्रिकेट विश्व कप की तैयारियां जोरों पर, 26 को इंद्रु नाग मंदिर में होगा हवन

[ad_1]

Preparations for Cricket World Cup in full swing at Dharamshala Cricket Stadium, Havan will be held in Indru N

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम
– फोटो : संवाद

विस्तार


हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अक्तूबर माह में होने वाले आईसीसी एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मैदान में तैयारियों के अलावा पिचों को भी तैयार करने का काम जोरों पर चल रहा है। मैच में बारिश बाधा ना बने, इसके लिए एचपीसीए की ओर से 26 सितंबर को खनियारा स्थित इंद्रु नाग मंदिर में हवन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बारिश के देवता से मैचों के सफल आयोजन के लिए प्रार्थना की जाएगी। धर्मशाला में 7 अक्तूबर को पहला मैच बांग्लादेश और अफगानिस्तान  के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम 22 को न्यूजीलैंड के साथ अपना मुकाबला खेलेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *