Bihar News : दरभंगा जयनगर रेलखंड पर बन रही तीसरी नई रेल लाइन के निर्माण को ग्रामीणों ने रोका, वजह भी बताई

[ad_1]

Bihar News : Villagers Stopped the construction of the railway line in Darbhanga.

निर्माणस्थल पर जुटे विरोध कर रहे स्थानीय लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दरभंगा जयनगर रेलखंड पर दरभंगा जंक्शन से काकरघाटी होते शीशो हॉल्ट तक नई रेल लाइन में बन रहे पुल निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रविवार को रोक दिया। इस बात को लेकर वहां काफी देर तक वाद – विवाद होता रहा। विवाद बढ़ता देख रविवार को पूरे दिन आरपीएफ और सदर थाना की पुलिस स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत करती रही लेकिन इसका कोई हल नहीं निकल सका। ग्रामीण अपनी बातों पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी, निर्माण कार्य को आगे नहीं बढ़ने देंगे।

जलजमाव की है समस्या 

इस संबंध में रानीपुर पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि इस रेल लाइन पर बन रहा अंडरपास बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एनएच 57 से दरभंगा शहर को जोड़ता है। एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर शहर के लोगों के भी जाने का यही रास्ता है। इस पर अभी 2 से ढाई फिट जलजमाव रहता है। इस कारण हमलोग रेलवे से कह रहे हैं कि इस अंडरपास को नीचे से कम से कम 2 से तीन फीट ऊंचा कर दिया जाय जिससे आमलोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण का जो स्थान है वह पहले से ही काफी नीचा है जिस कारण यहां जलजमाव लगा रहता है। जिस तरीके से निर्माण कार्य को अंजाम दिया जा रहा है वह स्थानीय लोगों के लिए नुकसानदेह साबित होगा। लोग इस निर्माण के बाद जलजमाव और अन्य समस्याओं से जकड़ जाएंगें। ग्रामीणों ने कार्य रोकते हुए दो टूक कहा कि अगर निर्माण कार्य करना ही है तो इसकी ऊंचाई और बढ़ाई जाए। ग्रामीणों ने साफ कहा कि अंडरपास के बेड को दो फिट ऊंचा करना ही होगा।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *