[ad_1]

युवक का शव मिलने के बाद जानकारी लेती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के रुद्रपुर में यूपी के एक युवक का शव नेशनल हाईवे से 100 मीटर अंदर जंगल से बरामद हुआ है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर बेसबॉल की टूटी स्टिक भी मिली है। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल और बाइक बरामद नहीं हुई है। आनन फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस एक संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रही है।
यूपी के सुभाषनगर डिबडिबा थाना बिलासपुर रामपुर निवासी अमित वर्मा राजमिस्त्री हैं और पत्नी सहित चार बेटों अजय वर्मा, विजय वर्मा, तरूण वर्मा, अरूण वर्मा के साथ रुद्रपुर में रहते हैं। रविवार की शाम अमित का सबसे छोटा बेटा अरूण वर्मा (18) बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा।
पौड़ी कार हादसा: नायर नदी से पांचवे दिन एक युवक का शव बरामद, लापता तीन की तलाश जारी
[ad_2]
Source link