[ad_1]

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के टनकुप्पा प्रखंड के भेटौरा गांव में आहर में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कर्मा पर्व को लेकर भेटौरा गांव की चार लड़कियां कुश घास लाने आहर किनारे गई थीं। इस दौरान एक लड़की का पैर फिसल जाने से आहार में डूब गई। उसके बाद उसे बचाने की कोशिश में एक अन्य लड़की भी आहर में डूब गई। अन्य दो लड़कियों ने मदद के लिए आवाज लगाई। लेकिन ग्रामीणों के मौके पर पहुंचते-पहुंचते दोनों बच्चियों की पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चियों की पहचान भेटौरा गांव निवासी उपेंद्र सिंह की बेटी संगम कुमारी (13) और वृक्ष यादव की बेटी रतिम कुमारी (10) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों द्वारा इस घटना की खबर टनकुप्पा प्रखंड के अंचलाधिकारी को दी गई।
अंचलाधिकारी छोटेलाल पासवान ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक बच्चियों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और आपदा राहत के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं, भेटौरा पंचायत के मुखिया के द्वारा मृतक बच्चियों के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये की राशि दी गई। फतेहपुर थाना पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया है।
[ad_2]
Source link