Delhi News: स्कॉर्पियो चालक ने मां-बेटे समेत तीन को कुचला, बुजुर्ग की मौत

[ad_1]

मां-बेटे की हालत गंभीर, कार के नीचे फंसी स्कूटी को काफी दूर तक घसीटा

पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार, बार में काम करता है आरोपी चालक

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। विजय विहार इलाके में सोमवार सुबह शराब के नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने स्कूटी सवार मां-बेटे और एक बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं मां-बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर मारने के बाद कार स्कूटी को काफी दूर तक घसीटती ले गई।

कार एक बिजली के खंभे से टकराने के बाद रुक गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का खंभा उखड़ गया। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

मृत बुजुर्ग की शिनाख्त यूनुस (70) के रूप में हुई है। वह विजय विहार इलाके में सपरिवार रहते थे। वहीं घायल मां-बेटे की पहचान बुध विहार फेज एक निवासी सुमायनी (65) और कमल के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना सोमवार सुबह छह बजे रोहिणी सेक्टर एक इलाके में हुई। यूनुस सुबह में नमाज पढ़ने के बाद पैदल ही अपने घर की ओर जा रहे थे। जबकि मां-बेटे किसी काम के लिए घर से स्कूटी से निकले थे।

कार चालक बुध विहार फेस दो निवासी ऋषभ की लोगों ने पकड़ने के बाद पिटाई कर दी थी। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। वह शराब के नशे में था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऋषभ पीतमपुरा स्थित एक बार में नौकरी करता है। पुलिस ने बताया कि घटना के समय ऋषभ नशे में था और कार की रफ्तार काफी तेज थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *