Delhi News: ट्रक ने कार में मारी टक्कर, एक की मौत

[ad_1]

ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हुआ चालक

पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मुखर्जी नगर इलाके में रविवार देर रात एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

मुखर्जी नगर थाना पुलिस फरार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत को मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 2 के पास कार और ट्रक के बीच टक्कर होने की सूचना मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने बिहार के समस्तीपुर निवासी आलोक (50) को मृत घोषित कर दिया है। वहीं हरियाणा के जींद निवासी अंकित (34) का इलाज चल रहा है। जांच में पता चला कि कार अंकित के नाम पर है। दोनों रात में कहीं काम से जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि घटना के समय लाल बत्ती पर ट्रक तेज रफ्तार में था, जबकि कार उस समय टर्न हो रही थी। पुलिस ट्रक के नंबर से आरोपी चालक की पहचान कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *