UP News: बदायूं में विद्युत निगम के कार्यालय सहायक ने की आत्महत्या, जहर खाकर पहुंचे थे दफ्तर

[ad_1]

Electricity Corporation office assistant committed suicide by consuming poison in Badaun

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बदायूं में विद्युत निगम के कार्यालय में तैनात कार्यालय सहायक (59 वर्ष) विक्टर केननेथ डेसिल ने बृहस्पतिवार दोपहर जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। कार्यालय पहुंचे ही उन्होंने कर्मचारियों को अपना पर्स व थैला थमाया और बताया कि मैंने सल्फास की गोली खा ली है। कर्मचारी और एक्सईएन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। वहां निजी अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हो सका।

विक्टर केननेथ डेसिल बरेली की सनराइज कॉलोनी में रहते थे। यहां विद्युत निगम के द्वितीय खंड कार्यालय में तैनात थे। आठ माह बाद वह सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन कुछ समय से वह परेशान चल रहे थे। विभागीय कर्मचारियों के मुताबिक वह रोजाना ट्रेन से बरेली से आते-जाते थे। अभी तक वह कार्यालय में इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रिड्रेसर सिस्टम (आईजीआरएस) का कार्य देख रहे थे।

बृहस्पतिवार को कार्यालय में अवकाश था, लेकिन कुछ कर्मचारी और द्वितीय खंड के एक्सईएन आरएन वर्मा वहां काम कर रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक विक्टर कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों को पर्स और बैग थमाते हुए सल्फॉस खाने की जानकारी दी। यह सुनते ही कर्मचारी दंग रह गए। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *