[ad_1]

डेंगू।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जनपद में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिसके रोकथाम व नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग के ही आंकड़़ों की बात करें तो अब तक डेंगू के डंक से 109 लोग बीमार हो चुके हैं। हालांकि इसमें से करीब 105 ठीक होने का दावा किया जा रहा है। वहीं, शहर में ही कुछ ऐसे इलाके हैं, जहां डेंगू के डंक से किसी घर में मां-बेटी तो कहीं मुखिया बीमार हो गए हैं।
जनपद में डेंगू के डंक से बीमार होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत शहर में सकलेनाबाद, विश्वेसरगंज, रॉय कॉलोनी की है। इस इलाके को स्वास्थ्य विभाग ने हॉट स्पाट भी घोषति कर दिया है। पड़ताल करने पर जानकारी हुई कि इन इलाके में अधिकांश घरों में कोई न कोई बुखार या डेंगू से पीड़ित हैं।
यह भी पढ़ें- ‘अपना धर्म परिवर्तन करा लो नहीं तो’: पीड़ित ने बताई एक-एक बात, जय श्री राम का नारा लगाया और..
इसी तरह से आमघाट, मिश्रबाजार इलाके में भी डेंगू के डंक से लोग बीमार हुए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों से लगातार फीडबैक और उनके घर का पता लिया जा रहा है। कई लोगों ने स्वस्थ्य होने की जानकारी भी दी। लेकिन, उन्होंने कूड़ा पड़ा होने की भी शिकायत की है। जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इन दिनों जनपद में लगातार विभाग के द्वारा स्रोत विनष्टीकरण के साथ ही एंटी लार्वा छिड़काव घरों में किया जा रहा है।
[ad_2]
Source link